Advertisement

*गणतंत्र दिवस को लेकर फरेंदा पुलिस का सघन जाँच व जागरूकता अभियान*

*गणतंत्र दिवस को लेकर फरेंदा पुलिस का सघन जाँच व जागरूकता अभियान*

फरेंदा/महराजगंज।
आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 25 जनवरी 2016 को क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस द्वारा व्यापक जाँच एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान अटल नगर वार्ड संख्या–12, आनंदनगर (धानी ढाला) सहित क्षेत्र की सभी देशी शराब की दुकानों (कोड संख्या–10946) पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा दुकानों में रखे शराब स्टॉक, लाइसेंस, बिक्री रजिस्टर एवं सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जाँच की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी प्रकार की अवैध शराब बिक्री अथवा निर्धारित समय के उल्लंघन की स्थिति न हो।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी सभी कानून-व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इसके साथ ही आम नागरिकों को भी 26 जनवरी को लेकर सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा श्री बसंत सिंह ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के जाँच एवं जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और गणतंत्र दिवस को उल्लास, शांति एवं गरिमा के साथ मनाएँ।
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री योगेंद्र राय, चौकी प्रभारी श्री अजय कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक श्री सौरभ पटेल, कांस्टेबल प्रदीप पटेल एवं कांस्टेबल विकास गौड़ सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News