Advertisement

* उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक व लाभार्थी सम्मानित*

* उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक व लाभार्थी सम्मानित*

महराजगंज, 24 जनवरी 2026।
कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जीएसवीएस, जीजीआईसी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी दिवस प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विरासत संरक्षण के साथ तेज विकास पथ पर अग्रसर है, जिससे वैश्विक स्तर पर प्रदेश की पहचान सशक्त हुई है।
विधायक पनियरा ने कहा कि यूपी दिवस समर्थ और विकसित उत्तर प्रदेश की शक्ति को दर्शाता है, जबकि विधायक सदर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
जिलाधिकारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद महराजगंज उद्योग, पर्यटन, कृषि एवं अवसंरचना सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है और यह आयोजन जनपदवासियों को विकास यात्रा से जोड़ने का माध्यम बनेगा।
यूपी दिवस के अवसर पर पंचायतीराज, एमएसएमई, कृषि, प्रोबेशन सहित 15 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। सूचना विभाग की डिस्ट्रिक्ट गैलरी एवं इतिहास आधारित प्रदर्शनी को विशेष सराहना मिली। सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे।
इस दौरान 14 विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा पंचायतीराज, स्वास्थ्य, चिकित्सा, युवा कल्याण सहित 12 विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सूचना एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत व स्थानीय लोक कलाकारों ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी। आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News