Advertisement

श्री राम कथा के तीसरे दिन शिवविवाह और राम जन्म का हुवा वर्णन, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल!


श्री राम कथा के तीसरे दिन शिवविवाह और राम जन्म का हुवा वर्णन, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल!

जिला संवाददाता अजय मिश्रा

संत कबीर नगर केअंतर्गत विकास खण्ड बेलहर कला के नगर पंचायत बेलहर कला में चल रहे नौ दिवशीय श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा वाचक आचार्य धनंजय जी महाराज ने श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने शिव विवाह और श्रीराम जन्म के प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।
आचार्य जी ने बताया कि श्रीराम जन्म के समय देवताओं ने फूलों की वर्षा की। देवताओं ने मंगल गीत गाए। उन्होंने कहा कि राम कथा का पूर्ण आनंद तभी मिलता है, जब वक्ता और श्रोता दोनों सुर-लय में कथा का रसपान करें।
शिव विवाह प्रसंग में उन्होंने बताया कि शिवजी के गणों ने उनका विशेष श्रृंगार किया। जटाओं का मुकुट बनाया गया। उस पर सर्पों का मौर सजाया गया। शिवजी ने सर्पों के कुंडल और कंगन पहने। विभूति रमाई और बाघंबर धारण किया। इस अनूठी बारात को देखने देवी-देवता भी पहुंचे।
कथा वाचिका ने श्रोताओं को सचेत करते हुए कहा कि भगवान का कैमरा हर जगह लगा है। वह सभी के कर्म रिकॉर्ड करता है। इसलिए हमें अपने कर्मों पर सदैव ध्यान रखना चाहिए।
ततपश्चात आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भक्तो की भारी भीड़ बनी रही।

Janta Ka Sach News