Advertisement

संत कबीर नगर में खलीलाबाद क्षेत्र के अमर शहीद ठाकुर रविन्द्र कुमार को यूथ आइकॉन अवार्डी प्रदीप सिसौदिया ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि*


*संत कबीर नगर में खलीलाबाद क्षेत्र के अमर शहीद ठाकुर रविन्द्र कुमार को यूथ आइकॉन अवार्डी प्रदीप सिसौदिया ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि*
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
संत कबीर नगर। जनपद में सदर विधानसभा खलीलाबाद के अमर बलिदानी ठाकुर रविन्द्र कुमार की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव गोड़ही में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी यूथ आइकॉन अवार्डी प्रदीप सिसौदिया रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अमर शहीद ठाकुर रविन्द्र कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदीप सिसौदिया ने बताया कि दिनांक 24 जनवरी 1995 को देश की आंतरिक सुरक्षा की रक्षा करते हुए 73 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के आठ वीर जवानों ने मणिपुर राज्य के कुकीमुन क्षेत्र में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन्हीं अमर शहीदों में उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के एक अमर शहीद चालक ठाकुर रविन्द्र कुमार भी थे। इनकी शादी नहीं हुई थी, इनके जगह इनके भाई ठाकुर रविन्द्र सिंह को नौकरी मिली लेकिन वो भी नौकरी के समय लापता हो गए जिनका आज तक कोई पता नहीं चला।यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक सत्य है कि इतने महान बलिदान के बावजूद अमर शहीद ठाकुर रविन्द्र कुमार की शहादत से उनका अपना जनपद आज भी लगभग अनभिज्ञ है। उन्होंने वतन के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, परंतु उनके इस त्याग की उनके ही जनपद में कोई पहचान नहीं है और उनका नाम इतिहास की स्मृति से ओझल होता जा रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिनकी वजह से मेरा देश सुरक्षित है आज उन्हें भी हम भूल जा रहें हैं। शहीदों के सपने का एक देश होता है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के सबको समान रूप से समान अधिकार प्राप्त हो। मुख्य अतिथि ने अमर शहीद परिवार के भाई की पत्नी मंजू देवी, सुपुत्र आलोक ठाकुर और बेटी रिया ठाकुर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इस वर्ष केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान हेड कां० मन्नू यादव,कां० महेंद्र कुमार एएसआई अनिल कपूर ने स्वेच्छा से अवकाश लेकर शहीद ठाकुर रविन्द्र कुमार की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस श्रद्धांजलि सभा में जवानों ने शहीद की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया और उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें विश्वास दिलाया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने शहीदों को कभी नहीं भूलती। जवानों ने कहा कि यदि समाज और व्यवस्था किसी कारणवश शहीदों को भुला देती है, तो वर्दीधारी साथी उनका स्मरण करने का दायित्व निभाएंगे। मुख्य अतिथि प्रदीप सिसौदिया ने कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर शहीद के पैतृक गांव में शहीद की मूर्ति, स्वागत द्वार और खेल का मैदान बनाने के लिए प्रयास करूंगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संदीप चौधरी, शिक्षक इफ्तेखार अहमद, करुणेश गौतम, माधुरी यादव, प्रीति मिश्रा सीमा गुप्ता सहित संतोष कुमार गौड़ , अनिल कुमार कन्नौजिया, लक्ष्मी नारायण ठाकुर, बृजभूषण पांडेय, सिकंदर, जितेन्द्र चौधरी सुदामा गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News