
महराजगंज 24 जनवरी 2026, जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना सेन्दुरिया में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए पांच मामलों को मौके पर निस्तारण करते हुए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि जन समस्याओं का समाधान दोष गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया जाय। उन्होंने कहा कि कोई भी जन शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए किया जाय। यह भी निर्देश दिए कि जमीनी विवाद में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व पुलिस टीम को मौके पर रखा जाय। जमीनी विवाद में भेड़िया निवासी छोटेलाल व विश्राम पुत्र यमुना तथा बरहडा निवासी किरन देवी पत्नी रामनरेश के मामले में एस डी एम निचलौल से बात कर मामले को निस्तारित करने का निर्देश भी दिया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समाधान दिवस पश्चात नव निर्मित थाना सेन्दुरिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालू की क्वालिटी ठीक नहीं होने पर ठेकेदार के प्रति नाराजगी ब्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था से स्पष्टीकरण मांगा है। थाने का निर्माण विशाल कन्डेक्शन कम्पनी द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान सेन्दुरिया थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।


