Advertisement

महाराजगंज 23/1/2026 जिलाधिकारी महोदय द्वारा विकास खंड घुघली अंतर्गत निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय, मेदिनीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


महाराजगंज 23/1/2026 जिलाधिकारी महोदय द्वारा विकास खंड घुघली अंतर्गत निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय, मेदिनीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने विद्यालय के मुख्य भवन, डोरमेट्री तथा मल्टीपरपज हॉल का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के समय ईंटों की गुणवत्ता प्रथमदृष्टया उपयुक्त न पाए जाने पर जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल उसे बदलने के निर्देश दिए तथा निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता न करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने परिसर में विद्युत कनेक्शन हेतु झटपट पोर्टल पर शीघ्र आवेदन करने तथा कार्यदाई संस्था सीएनडीएस से समन्वय स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
डोरमेट्री का निर्माण कार्य प्रारंभ न होने पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति में तेजी लाने एवं सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। विद्यालय परिसर में पीएसबी बोर्ड को स्पष्ट, आकर्षक एवं बड़े आकार में लगाए जाने का भी निर्देश दिया गया।उल्लेखनीय है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जा रहा है, जो जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग की अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, घुघली का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय के कक्षा कक्ष, रसोई, स्मार्ट क्लास रूम, हॉस्टल सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं हेतु सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण एवं मीना मंच जैसे कार्यक्रमों का प्रभावी एवं सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री ऋद्धि पांडेय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News