Advertisement

*बीएड विभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी, माँ सरस्वती का विधिवत पूजन संपन्न*

*बीएड विभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी, माँ सरस्वती का विधिवत पूजन संपन्न*

आनंद नगर, महराजगंज।
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंद नगर महराजगंज के बीएड विभाग में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती पूजन कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के दौरान सुमन, बबीता, वैभव, नंदनी, निशा एवं प्रियम्बदा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि “बसंत पंचमी ज्ञान, विवेक और सृजनात्मकता का प्रतीक पर्व है। माँ सरस्वती का पूजन विद्यार्थियों के जीवन में विद्या, संस्कार और नैतिक मूल्यों का संचार करता है।”
वहीं बीएड प्रभारी आर. एन. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक-प्रशिक्षण के क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए माँ सरस्वती की आराधना का विशेष महत्व है, क्योंकि यही विद्या भविष्य के श्रेष्ठ शिक्षकों का निर्माण करती है।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रियंका, साधना, निष्ठा, अलीना, रानी सहित अन्य विद्यार्थियों की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन बीएड प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीएड प्रवक्ता सत्यप्रकाश मौर्य, संजय विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News