Advertisement

पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया।


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश दुबे और अमित पांडे रहे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने “वो कृष्णा है…” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं देशभक्ति गीत “तिरंगा झुकने नहीं देंगे” पर डांस कर सभी को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
इसके पश्चात प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष यादव, प्रबंधक रितेश यादव सहित अध्यापकगण दुर्गा ज्योति, ज्योत्सना, आजाद अध्यापक एवं अन्य अध्यापिकाएं व सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Janta Ka Sach News