Advertisement

कैम्पियरगंज के नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने सम्भाला काम काज,सुनी फरियाद….


रिपोर्टर**अशोक कुमार जनता का सच**

कैम्पियरगंज के नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने सम्भाला काम काज,सुनी फरियाद….

क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम एवं ला एण्ड आर्डर बनाये रखना पहली प्राथमिकता।

गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाने के नवागत थानेदार इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बुधवार दोपहर में कार्यभार ग्रहण किया। फरियादियों को सुना और उनके प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए गुण दोष के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्हें साइबर सेल की भी जिम्मेदारी है जिससे साइबर सम्बन्धित प्रकरणों को लेकर जांच विवेचना को भी देखना होगा।
श्री सिंह ने बताया कि वह 2012 बैच के है तथा गाजीपुर जिले के मूल निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर विराम लगाते हुए अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर नकेल कसने के साथ क्षेत्र में ला एण्ड आर्डर मेंटेन करना और शान्ति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अपनी समस्या को लेकर स्वयं थाने एवं चौकी प्रभारी से मिल कर अपनी बातों को रखें, गुण दोष के आधार पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Janta Ka Sach News