
*खोया मोबाइल बरामद, साइबर ठगी पीड़ित को ₹9,800 की पूरी रकम वापस*
महराजगंज | 22 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सुपुर्द किया।
इसके साथ ही साइबर अपराध के एक अन्य मामले में पीड़ित के खाते में ठगी की गई पूरी धनराशि वापस कराई गई, जिससे पीड़ित को तत्काल राहत मिली।
बरामदगी व राहत का विवरण:
बरामद मोबाइल: 01 अदद
मॉडल: Vivo T2 Pro
अनुमानित कीमत: ₹24,999/-
साइबर ठगी में राहत:
पीड़ित: बृजभूषण मिश्रा
वापस कराई गई धनराशि: ₹9,800/-
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
निरीक्षक सजनू यादव
उ0नि0 अतुल कुमार सिंह
का0आ0 ग्रेड स्वतंत्रवीर रावत
का0 राजेश मिश्रा
म0का0 अनीता यादव
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से साइबर अपराध से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस/साइबर सेल को देने की अपील की है।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


