Advertisement

*महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल बरामद, साइबर ठगी के शिकार को ₹9,800 की धनराशि वापस*

*महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल बरामद, साइबर ठगी के शिकार को ₹9,800 की धनराशि वापस*

महराजगंज, 22 जनवरी 2026।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सुपुर्द किया। साथ ही साइबर अपराध से पीड़ित एक अन्य व्यक्ति के खाते में पूरी धनराशि वापस कराकर तत्काल राहत प्रदान की गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना फरेंदा योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा की गई कार्रवाई में Vivo T2 Pro मॉडल का एक मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹24,999) बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त, साइबर ठगी के शिकार बृजभूषण मिश्रा के खाते में ₹9,800 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और साइबर अपराधों के प्रति सख्त रुख का संदेश गया है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
निरीक्षक सजनू यादव
उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह
कांस्टेबल (आ0 ग्रेड) स्वतंत्रवीर रावत
कांस्टेबल राजेश मिश्रा
महिला कांस्टेबल अनीता यादव
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

‎*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News