
*जिला संत कबीर नगर के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुखलिसपुर रोडवेज परिसर में 27 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को स्वर्गीय श्री राम मूर्ति यादव की पावन स्मृति में एक विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है*
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुखलिसपुर स्थित रोडवेज परिसर में 27 जनवरी 2026, मंगलवार को स्वर्गीय श्री राम मूर्ति यादव की स्मृति में एक भव्य विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं।
इस विशाल दंगल के मुख्य संयोजक पहलवान गंगा प्रसाद यादव हैं। आयोजन को सफल बनाने में कल्याण सिंह यादव, बबलू यादव उर्फ भंडारी, मुखलिसपुर प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार अग्रहरी, गोविंद यादव, परविंद यादव और प्रो. श्री राम मूर्ति फैमिली मार्ट की सक्रिय भूमिका बताई जा रही है।
दूर-दराज से पहुंचेंगे नामी पहलवान
इस विराट दंगल की खासियत यह है कि इसमें पुरुषों के साथ महिला पहलवान भी अखाड़े में अपना जौहर दिखाएंगी। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और जनपदों से प्रसिद्ध पहलवानों को आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शमशाद पहलवान (दिल्ली), रितेश पहलवान (गाज़ीपुर), हरेंद्र पहलवान (आगरा), जसवंत गिरी, दिनेश कुंडू (गोरखपुर), शिवानंद (मेहदावल), पवन पहलवान (चकिया), विशाल पहलवान (मऊ), सुनील यादव (जैनपुर), चंद्रिका वरी (भरोहिया), अमित पहलवान (गाज़ीपुर), ऋषभ पहलवान (मोहद्दीपुर), अनिल और लक्कड़ पहलवान (मिर्जापुर), आशीष पहलवान (मेरठ), संजय पहलवान (कठवतीया), सुदर्शन पहलवान (हउदवा), सुनील यादव (जौनपुर), राजकुमार पहलवान (हैसर), इलाहाबाद के पहलवान, जितेंद्र, सुमित व नासिर पहलवान (डेरवा), सचिन पहलवान (बड़हलगंज), राहुल पहलवान (चंदौली) सहित कई अन्य चर्चित जोड़ियां शामिल रहेंगी।
खेल भावना और परंपरा का उत्सव
आयोजकों के अनुसार यह दंगल केवल कुश्ती प्रेमियों के लिए मनोरंजन का केंद्र नहीं होगा, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों की सुविधाओं और पुरस्कार वितरण को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखलिसपुर में आयोजित होने वाला यह विराट दंगल संतकबीरनगर जिले के बड़े खेल आयोजनों में शुमार होगा, जहां हजारों दर्शक पहुंचकर रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेंगे।


