Advertisement

नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाइयों ने जताया हर्ष,आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी


नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाइयों ने जताया हर्ष,आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी :– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन को निर्विरोध निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में जयपुर बाईपास पर आतिशबाजी कर मिठाई बताकर खुशियां मनाई तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार ज्ञापित किया ।
मानसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है जिसमें संवैधानिक प्रक्रिया से एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है जिसका उदाहरण नितिन नवीन है । एक युवा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने युवाओं को प्रोत्साहित किया है तथा संगठन को गति और मजबूती मिलेगी राष्ट्रवाद भाजपा का मूल मंत्र है जबकि अन्य दलों में वंशवाद मूल मंत्र है
कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ,प्रधान मंजू गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव ,मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास,चतुर्भुज गोयल,सुनीता वैष्णव, पुखराज सलेमपुर,पार्षद गोविंद पाराशर, जिला सोशल मीडिया संयोजक सारांश जैन,उपाध्यक्ष विकास सैनी ,रामभरोसी मीणा,पवन शर्मा रेड्डयाल ,बत्तीलाल गुर्जर ,प्रेमराज मीना gss अध्यक्ष, भीम सिंह जाट, ओमप्रकाश गोयल, राजू बेरवा, मानवेंद्र बन्ना , अवधेश बैंसला,चिरंजी लोधा, लक्ष्मण जाट, राजू सरपंच,भानु सोनी ,जयप्रकाश, रवि डीलर,संचित गोयल,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

Janta Ka Sach News