
लखनऊ में 23 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज की जयंती: जितेन्द्र गौड़
गाजियाबाद। एमएलसी एवं संसदीय अध्ययन समिति के सभापति डॉ. सुरेन्द्र चौधरी
के प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़ धोबी ने कहा है कि राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज की जयंती 23 फरवरी 2026
को लखनऊ में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।
इस कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी हैं।
उनके नेतृत्व में पिछले डेढ दशक से हर साल संत गाडगे महाराज जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है।
इस कार्यक्रम में गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी प्रदेश भर से संत गाडगे के लाखों अनुयायी भाग लेंगे।
एमएलसी डॉ. सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जितेन्द्र गौड़ ने धोबी समाज के साथ-साथ संत गाडगे को मानने वाले सभी समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संत गाडगे महाराज किसी समुदाय विशेष के संत न होकर सर्वमान्य संत थे। इसलिए उन्हें राष्ट्रीय संत का दर्जा दिया गया।
भाजपा नेता जितेन्द्र गौड़ ने दावा किया कि 23 फरवरी 2026
को प्रदेश की राजधानी में लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय संत गाडगे की जयंती समारोह में भारी संख्या में प्रदेश के धोबी समाज के साथ-साथ सर्व समाज लोग व सामाजिक संगठनों सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
……………


