
क्षेत्राधिकारी मेंहदावल ने सर्किल मेंहदावल के सभी थानों के विवेचकों का किया अर्दली रुम, दिए दिशा निर्देश जिला संवाददाता अर्जुन सिंह संत कबीर नगर
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह द्वारा सर्किल मेंहदावल के थाना मेंहदावल, थाना बखिरा, थाना बेलहरकला, थाना धर्मसिंहवा के थाना प्रभारियों व थानों पर नियुक्त समस्त उपनिरीक्षकगण का थाना मेंहदावल पर अर्दली रुम किया गया। अर्दली रुम के दौरान क्षेत्राधिकारी मेहदावल द्वारा थानों पर अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित होने के कारण की समीक्षा की गई एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। सीओ द्वारा जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गई व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गय । साथ ही ग्राम सुरक्षा समिति, साइबर जागरूकता, आपरेशन त्रिनेत्र अभियान, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के सम्बन्ध में कुशल क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार, थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा हरिकेश भारती सहित अन्य अधि0/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।


