Advertisement

ग्राम सभा कनहरी में मनरेगा घोटाला चरम पर, कागजों में 65 मजदूर – ज़मीन पर सिर्फ 15


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
ग्राम सभा कनहरी में मनरेगा घोटाला चरम पर, कागजों में 65 मजदूर – ज़मीन पर सिर्फ 15
संत कबीर नगर जनपद के बेलहर कला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कनहरी में मनरेगा योजना में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सरकारी अभिलेखों और मास्टर रोल में जहां प्रतिदिन 65 मजदूरों की हाजिरी लगाई जा रही है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है।
स्थानीय सूत्रों और मौके पर की गई पड़ताल में पाया गया कि कार्यस्थल पर मात्र 15 मजदूर ही काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाकी मजदूरों के नाम सिर्फ कागजों में दर्ज हैं, जिनके नाम पर मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना में खुलेआम फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस पूरे मामले में मौन साधे हुए हैं और जानबूझकर आंख मूंदे बैठे हैं। सरकारी धन की खुलेआम बंदरबांट हो रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सभा कनहरी में चल रहे मनरेगा कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि गरीब मजदूरों के हक का पैसा लूटने वालों पर लगाम लगाई जा सके।
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेगा या फिर भ्रष्टाचार इसी तरह चलता रहेगा?

Janta Ka Sach News