Advertisement

महुली में शौचालय निर्माण विवाद पर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, पुलिस ने जांच शुरू की*


*महुली में शौचालय निर्माण विवाद पर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, पुलिस ने जांच शुरू की*

रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच

महुली थाना क्षेत्र के नैनाझाला गांव में रविवार सुबह शौचालय निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। इस झड़प में एक महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला अपने परिजनों के साथ शौचालय के लिए गड्ढा खुदवा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में तब्दील हो गई।
विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई।
इस मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग छह लोग घायल बताए जा रहे हैं, लेकिन देर शाम तक घायलों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी। मामले को लेकर दोनों ओर से महुली थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Janta Ka Sach News