Advertisement

*ऑनलाइन जुआ आयोजन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, बंधन मैरेज हाल सीज, दो आरोपी हिरासत में*

*ऑनलाइन जुआ आयोजन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, बंधन मैरेज हाल सीज, दो आरोपी हिरासत में*

महराजगंज, 18 जनवरी 2026।
पैसा लेकर ऑनलाइन गेम (जुआ) खिलाने एवं उसका आयोजन करने वालों के विरुद्ध महराजगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बंधन मैरेज हाल को सीज कर दिया तथा दो आयोजकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी परतावल मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि परतावल स्थित बंधन मैरेज हाल में हर्ष पटवा एवं दीपांश पटवा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिना अनुमति पैसा लेकर ऑनलाइन गेमिंग (जुआ) का प्रचार-प्रसार कर आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के नवयुवक ऑनलाइन जुए की ओर आकर्षित हो रहे हैं तथा स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नायब तहसीलदार कतरारी प्रदुमन सिंह को बुलाया गया। विधिक प्रक्रिया के तहत बंधन मैरेज हाल को सीज कर दिया गया तथा आयोजकों को हिरासत में लेकर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार/हिरासत में लिए गए व्यक्ति:
हर्ष पटवा पुत्र दिलीप पटवा, निवासी नई पटवा टोली, परतावल वार्ड संख्या-15, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज।
दीपांश पटवा पुत्र पवन पटवा, निवासी छपिया बाजार, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।
कृत कार्रवाई:
बंधन मैरेज हाल, परतावल — सीज।
एक चार पहिया वाहन अर्टिगा संख्या UP 56 AC 4042 — बरामद।
कार्रवाई करने वाली टीम:
नायब तहसीलदार कतरारी प्रदुमन सिंह,
थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह,
उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह (चौकी प्रभारी परतावल),
उप निरीक्षक अंकित चौरसिया,
उप निरीक्षक अखिलेश यादव,
कांस्टेबल विकास यादव,
कांस्टेबल सूर्यनाथ चौहान,
कांस्टेबल सूर्यप्रताप सिंह।

‎*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News