Advertisement

संत कबीर नगर: नाथनगर ब्लॉक के बरौली ग्राम सभा में मनरेगा में बड़े घोटाले के आरोप, धरातल पर एक भी मजदूर नहीं मिला


संत कबीर नगर: नाथनगर ब्लॉक के बरौली ग्राम सभा में मनरेगा में बड़े घोटाले के आरोप, धरातल पर एक भी मजदूर नहीं मिलाअमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
संत कबीर नगर स्थित नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बरौली में मनरेगा योजना में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया है कि मनरेगा में 78मजदूर दिखाए जा रहे हैं, जबकि मौके पर एक भी मजदूर कार्य करता नहीं पाया गया।

जाँच के दौरान सामने आया कि मनरेगा पोर्टल पर अपलोड की जा रही फोटो किसी अन्य स्थान की है, और मस्टर रोल में दर्ज नाम भी वास्तविक मजदूरों से मेल नहीं खाते। इससे स्पष्ट होता है कि कागज़ों पर फर्जी तरीके से मजदूरी दिखाकर धन निकासी की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे खेल में ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत है, जो मनरेगा की धनराशि का बंदरबांट कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में मनरेगा के नाम पर कोई कार्य ही नहीं हुआ, फिर भी रिकॉर्ड में लाखों रुपये की मजदूरी दिखा दी गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बरौली ग्राम सभा में चल रहे इस कथित मनरेगा घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Janta Ka Sach News