
– .12 बोर देशी नाजायज तमंचा व 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
–
ब्यरो रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच
*दिनांक* – 18.01.26
*थाना* – दरगाह शरीफ जनपद बहराइच |
*विवरण* – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध व अपराधियो की रोकथाम एंव वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर बहराइच के कुशल निर्देशन में एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर बहराइच के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री रामाज्ञा सिंह थाना दरगाह शरीफ के नेतृत्व मे उ0नि0 श्री भानू प्रताप सिंह मय हमराह हे0कां0 अजय यादव व चौकी प्रभारी उ0नि0 श्री उमेश चन्द मय हमराह हे0कां0 संजय गिरी व का0 रविशंकर पाण्डेय के मु0अ0सं0 23/2026 धारा- 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित गिरफ्तार शुदा अभियुक्त रिंकू वर्मा पुत्र सुकई निवासी मानपुरवा थाना दरगाह शरीफ बहराइच उम्र लगभग 21 वर्ष को दिनांक 18.01.2026 को समय करीब 01.45 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।
*अभियुक्त का नाम व पता* —-
रिंकू वर्मा पुत्र सुकई निवासी मानपुरवा थाना दरगाह शरीफ बहराइच उम्र लगभग 21 वर्ष
*आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0स0-23/2026 धारा- 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दरगाह शरीफ बहराइच
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण* —
1.उ0नि0 भानू प्रताप सिंह
2.उ0नि0 श्री उमेश चन्द
3.हे0कां0 अजय यादव
4.हे0कां0 संजय गिरी
5.का0 रविशंकर पाण्डेय थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच


