Advertisement

ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
वीओ – तहसील अकबरपुर के ग्राम कारी कलवारी के दर्जनों ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर धमकाने और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव की राशन विक्रेता नवल कुमारी को लगातार बेवजह परेशान किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, राशन विक्रेता को परेशान किए जाने के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा है। समय पर और सही तरीके से राशन नहीं मिल पाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
“प्रधान जी राशन को लेकर दबाव बनाते हैं, जिससे राशन वितरण में दिक्कत आती है। हम लोगों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है.
परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत सौंपते हुए ग्राम प्रधान द्वारा धमकाए जाने और राशन वितरण में बाधा डालने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
“राशन के लिए बार-बार भटकना पड़ता है, प्रधान के दबाव से डीलर भी परेशान है।
अब देखना होगा कि जिलाधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है।
ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतज़ार है।

Janta Ka Sach News