Advertisement

मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी भोग का आयोजन आयोजक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव


**मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी भोग का आयोजन आयोजक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव**

कानपुर देहात। कस्बा रूरा आदर्श नगर पंचायत में आज रूरा बड़े चौराहा पुल के नीचे खिचड़ी भोग आयोजन किया गया।
समर्पण केयर फाउंडेशन विकास मोर्चा एवं भारतीय युवा वाहिनी कानपुर देहात के रूरा कस्बे में ठंड के मौसम को देखते हुए राहगीरों और व्यापारिक जनों को चाय पिलाकर आशीर्वाद ग्रहण किया गया ।मुख्य अथिति रूरा नगर पंचायत अध्यक्ष राम जी गुप्ता के द्वारा प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम अब प्रत्येक रविवार को सुबह 11,:00 से 3 बजे तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवा समाज सेवक प्रशांत श्रीवास्तव ( गुलशन)वार्ड नंबर 5 के सभासद प्रत्याशी ने अपने ग्राम प्रधान उम्मीदवार मनोज कुमार यादव एवं डॉक्टर सुखबीर सिंह यादव निवासी ग्राम सुनबरसा व समर्पण केयर फाउंडेशन विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमल गुप्ता ने यह पहल प्रारंभ की है । कार्यक्रम ठंड के मौसम को देखते हुए प्रत्येक रविवार को सुबह 11:00 से 3:00 तक प्रारंभ किया जाएगा स्थान जैसे रेलवे स्टेशन, नहर पुल पर, रूरा बड़ा चौराहा भटौली कोल्ड स्टोर के पास ऐसी जगह पर कार्यक्रम को कराया जाएगा।
रूरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राम गुप्ता
ग्राम प्रधान उम्मीदवार डॉक्टर, सुखवीर सिंह यादव उर्फ कल्लू, राहुल सिंह यादव, राजा सिंह सेगर जगदीप गुप्ता एलआईसी बीमा एजेंट रमाशंकर ओमर अमित सेग़र वीरू दिवाकर आदि सदस्य मौजूद रहेआदि सदस्य मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News