Advertisement

उत्तरैणी कौतिक 2026 का भव्य आयोजन – देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति का उत्सव दिल्ली में


उत्तरैणी कौतिक 2026 का भव्य आयोजन – देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति का उत्सव दिल्ली में

स्टार एक्स मोंटेसरी गोल्ड 313 रजि. ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 17 एवं 18 जनवरी 2026 को “उत्तरैणी कौतिक 2026” का भव्य आयोजन बद्रीनाथ पार्क, वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली में किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड की प्राचीन लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों को संरक्षित एवं प्रचारित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

इस दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान उत्तराखंड के लोक जीवन, देवी-देवताओं, ईष्ट देवों एवं विभिन्न मातृ शक्तियों पर आधारित भव्य झांकियाँ प्रस्तुत की जाएंगी, जो देवभूमि की आस्था, संस्कृति और विरासत को जीवंत रूप में दर्शाएंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा उत्तराखंड की लोक परंपराओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है।

स्टार एक्स मोंटेसरी गोल्ड 313 रजि. ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह उत्तरैणी कौतिक केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति संरक्षण, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता का भी सशक्त माध्यम है। संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जाता रहा है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं माननीय डॉक्टर सुरेन्द्र चौधरी
M L C
विधायक
सदस्य विधान परिषद के प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़ ने
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
निर्मल सिंह विष्ट एडवोकेट
ने जितेन्द्र गौड को
पहाड़ी टोपी एवं सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया
इस के अलावा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द धोबी
एवं भाजपा नेता अनुज चौधरी
को पहाड़ी टोपी पहनकर स्वागत किया

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
स्टार एक्स मोंटेसरी गोल्ड 313 रजि. ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यगण निम्नलिखित हैं—

श्रीमती हर्षिता मेहरा – चेयरपर्सन / फाउंडर

स्वागत श्री निर्मल सिंह बिष्ट एडवोकेट

श्री राहुल सिंह बिष्ट अध्यक्ष PICF

श्री दिलीप सिंह खाती उपाध्यक्ष PICF
श्रीमती कमला जोशी – अध्यक्ष

श्रीमती रमा बेलवाल – उपाध्यक्ष

श्रीमती पूनम पालिवाल – कोषाध्यक्ष

श्रीमती पूजा सेमवाल – संरक्षक

श्री वीरेंद्र बिष्ट – संरक्षक

श्री नरेश शर्मा – संरक्षक

संस्था द्वारा दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में निवास कर रहे समस्त उत्तराखंडवासियों, सांस्कृतिक प्रेमियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों से अपील की जाती है कि वे बद्रीनाथ पार्क, वेस्ट विनोद नगर, दिल्ली में आयोजित इस उत्तरैणी कौतिक 2026 में सपरिवार पधारें, अपनी सहभागिता दर्ज कराएं और देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति को संजोने के इस प्रयास को सफल बनाएं।

उत्तरैणी कौतिक 2026 —
संस्कृति की पहचान, संस्कारों की विरासत और देवभूमि की शान।

Janta Ka Sach News