Advertisement

ग्रामसभा मोहबरा में मनरेगा कार्य पूरी पारदर्शिता से जारी, प्रधान की छवि खराब करने की साजिश नाकाम


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
ग्रामसभा मोहबरा में मनरेगा कार्य पूरी पारदर्शिता से जारी, प्रधान की छवि खराब करने की साजिश नाकाम
संत कबीर नगर स्थित नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा मोहबरा में चल रहे मनरेगा कार्य पूरी तरह से सही और नियमानुसार पाए गए हैं। चाहे वह मिट्टी का कार्य हो या सड़क निर्माण का, सभी कार्य धरातल पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से होते हुए देखे गए हैं।
जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि मास्टर रोल में जिन मजदूरों के नाम दर्ज हैं, वही मजदूर मौके पर कार्य करते हुए पाए गए। इससे यह साबित होता है कि ग्रामसभा में मनरेगा योजना में किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान का कार्यकाल काफी सराहनीय और संतोषजनक रहा है। विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता के चलते गांव में सकारात्मक माहौल बना है।
हालांकि, कुछ राजनैतिक तत्वों द्वारा ग्राम प्रधान की बढ़ती लोकप्रियता से जलन की भावना के चलते उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद ऐसे प्रयास पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की जाए ताकि गांव में विकास कार्यों में कोई बाधा न आए और जनता का भरोसा बना रहे।

Janta Ka Sach News