Advertisement

कानपुर देहात जिला पत्रकार मिलन कार्यक्रम में शब्दों की जिम्मेदारी और एकता पर बल दिया गया**


**कानपुर देहात जिला पत्रकार मिलन कार्यक्रम में शब्दों की जिम्मेदारी और एकता पर बल दिया गया**

पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा खंभा है इस कारण पत्रकारों की जिम्मेदारी समाज में महत्वपूर्ण है
**हम सब पत्रकारों को जिम्मेदारी से समाज की समस्याओं को प्रकाशित करना चाहिए**

उक्त विचार कानपुर देहात के मान्यता प्राप्त पत्रकार और आज समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ जय मिश्रा ने प्रेस क्लब कानपुर देहात के जिला पत्रकार मिलन समारोह में व्यक्त किए मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए सभी पत्रकारों को वस्त्र अंग देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार हनुमान गुप्ता ने कहा कि समाज में किसी भी समस्या के लिए जनता पत्रकार से यह आशा करती है की पत्रकार उनकी समस्याओं को प्रमुखता से अखबार में प्रकाशित करेंगे जिससे जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उस पर कार्रवाई करते हुए समस्या का निस्तारण करेंगे
इस कारण पत्रकारों को अपनी लेखनी और शब्दों में संयम बरतना चाहिए
इसी क्रम में मान्यता प्राप्त पत्रकार और प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय शंकर कौशल ने कहा कि जब समाज की अपेक्षाएं किसी पत्रकार से जुड़ी होती हैं तो पत्रकार का भी कर्तव्य हैं कि अपनी जिम्मेदारी को शालीनता के साथ निभाए
कानपुर देहात के वरिष्ठ पत्रकारों का मिलन समारोह कौशल कुटिया आश्रम ग्राम पुर में आयोजित हुआ
इस अवसर पर विभिन्न समाचार चैनलों और अखबारों के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए
तथा सूक्ष्म जलपान भी हुआ और सभी पत्रकारों ने मिलकर यह शपथ ली कि हम लोग जनपद कानपुर देहात की समस्याओं को गंभीरता और प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करेंगे
इस अवसर पर अमर उजाला के ब्यूरो चीफ पत्रकार रियाज अहमद ने कहा कि जब किसी को न्याय नहीं मिलता है तो वह पत्रकार के पास जाता है कि हमारी खबर प्रकाशित होगी तो हमारे गांव गली की समस्या दूर होगी हमें इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना चाहिए
वरिष्ठ पत्रकार विपिन कोली ,अजय तिवारी ,लखन लाल पांडे ने कहा कि पत्रकारों की किसी भी समस्या में हम हमेशा उनके साथ खड़े नजर आएंगे
इस अवसर पर महामंत्री देवेश सिंह ने कहा की हर महीने इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए
वहीं उपाध्यक्ष जीवन कुमार और सलीम सिद्दीकी ने कहा कि पत्रकारों के समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होने से आपसी एकता बढ़ेगी
तथा भारत समाचार चैनल के पत्रकार राम दीक्षित ने कहा कि पत्रकारों को समाज में खतरे भी होते हैं इसलिए हम सबको हमेशा एकजुट होकर काम करना चाहिए और खबरों को ईमानदारी से चलाना चाहिए
इस अवसर पर बलराम चतुर्वेदी , गौरव और विवेक ने कहा कि जब भी पत्रकारों के ऊपर कोई समस्या होगी हम हमेशा तन मन धन से साथ देंगे
इसी क्रम में पत्रकार रोहित शुक्ला और पत्रकार पीयूष दीक्षित ने कहा की हम जनपद कानपुर देहात के पत्रकारों की हर समस्या में उनके साथ खड़े नजर आएंगे
विभिन्न समाचार चैनलों और अखबारों के पत्रकारों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के बीच में भी आपसी एकता और मिलजुल कर काम करने पर बल दिया
पत्रकार रामनरेश त्रिपाठी ने अपने चुटेले अंदाज में सभी पत्रकारों का मनोरंजन किया
इस अवसर पर जय मिश्रा ब्यूरो चीफ आज कानपुर देहात , मान्यता प्राप्त पत्रकार हनुमान गुप्ता , विपिन कोली, राम दीक्षित भारत समाचार,
अजय तिवारी , देवेश सिंह , सलीम सिद्दीकी, पीयूष दीक्षित , लखन लाल पांडे, वीरेंद्र कुमार गुप्ता,
मान्यता प्राप्त पत्रकार विजय शंकर कौशल
सुमित गुप्ता, रियाज अहमद, गौरव शुक्ला , विवेक द्विवेदी, संजय कुमार, बलराम चतुर्वेदी , रोहित शुक्ला , जीवन कुमार,
प्रशांत कुमार श्रीवास्तव रामनरेश त्रिपाठी सहित जनपद के आधा सैकड़ा वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे
जिला प्रेस क्लब कानपुर देहात के इस पत्रकार मिलन समारोह में सुरेंद्र कुमार गौतम , सरनाम सिंह यादव, संतोष कुमार यादव , पप्पू तिवारी , डॉक्टर अशोक कुमार पाल, श्रीकांत शर्मा, आदि दर्जनों लोगों ने विशेष सहयोग दिया और पत्रकारों की एकता पर बल दिया

Janta Ka Sach News