Advertisement

कुशालगढ़ गौरव सम्मान समारोह–2026 की तैयारी तेज, वर्चुअल मीटिंग में बनी महत्वपूर्ण सहमति!


कुशालगढ़ गौरव सम्मान समारोह–2026 की तैयारी तेज, वर्चुअल मीटिंग में बनी महत्वपूर्ण सहमति!
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी । कुशालगढ़ महोत्सव 2026 को लेकर आयोजित वर्चुअल मीटिंग में कई अहम निर्णय लिए गए। कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. क्षितिज गुप्ता, स्टेट कॉर्डिनेटर मनोज जैन, मीडिया स्टेट हेड पुरुषोत्तम प्रजापत, स्टेट वरिष्ठ सदस्य सुनील शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल, संरक्षक वेद प्रकाश पोरवाल, कैलाश चंद गुप्ता,वरिष्ठ सदस्य कृष्ण कुमार गोयल, ओम प्रकाश अग्रवाल, मोईन खान सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
बैठक में महोत्सव-2026 के लिए नाम तय करने पर व्यापक चर्चा हुई। वरिष्ठ सलाहकार डॉ. क्षितिज गुप्ता ने “कुशालगढ़ गौरव सम्मान समारोह – 2026” नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई।
कार्यक्रम में सी पी हॉस्पिटल संयोजक के रूप में सहयोग करेगा। यह भव्य आयोजन गोल्डन ड्रीम पैलेस में संपन्न होगा। समारोह में पुलिस प्रशासन, पत्रकारिता, सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य सेक्टरों से एक–एक या दो–दो उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका चयन निर्णायक मंडल करेगा।
चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ 14 मार्च को बाबा श्याम मंदिर, कुशालगढ़ में ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। उसी शाम शानदार भजन संध्या आयोजित होगी, जिसकी जिम्मेदारी कृष्ण कुमार गोयल (कुबेर मेडिकल) और ओम प्रकाश अग्रवाल को सौंपी गई है।
बैठक में सभी सदस्यों ने लिए गए निर्णयों पर सहमति जताते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Janta Ka Sach News