
एएसपी ने थाना धनघटा पर निर्माणाधीन मेस का किया निरीक्षण
गुणवत्ता जांच कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश जिला संवाददाता अर्जुन सिंह
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को थाना धनघटा परिसर में निर्माणाधीन मेस का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की और कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
एएसपी ने मेस निर्माण में उपयोग हो रही ईंट, सीमेंट, कंक्रीट, सरिया, मोरंग सहित अन्य सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता की ही प्रयोग में लाई जाए, ताकि निर्माण टिकाऊ और सुरक्षित रहे। साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा जयप्रकाश दूबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


