
*नए वर्ष में पहली बार स्कूल पहुंचे नौनिहाल, सूर्या कैंपस हुआ गुलजार*
*एकेडमी परिवार के साथ धूमधाम से मनाया गया नववर्ष का जश्न जिला संवाददाता अर्जुन सिंह*
*संतकबीरनगर।* शीतकालीन अवकाश के बाद बुधवार को जब नौनिहाल नए वर्ष में पहली बार स्कूल पहुंचे तो सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद का पूरा कैंपस बच्चों की चहचहाहट से गुलजार हो उठा। नए वर्ष के पहले दिन विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत के साथ ही उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
नववर्ष के अवसर पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव के साथ छात्र-छात्राओं ने केक काटकर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों ने मैनेजमेंट, शिक्षकों और अपने सहपाठियों के साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया। केक काटने और मिठाइयां बांटने के बीच बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विद्यालय बंद रहने के कारण छात्र-छात्राएं समय पर नववर्ष का स्वागत नहीं कर पाए थे। बच्चों की इस भावना को समझते हुए विद्यालय परिवार ने उनके साथ मिलकर नववर्ष की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बच्चों को केक खिलाकर नववर्ष की बधाई दी और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि नए वर्ष में सभी छात्र अपने लक्ष्य तय करें और पूरी मेहनत व लगन से आगे बढ़ें, ताकि आने वाला समय उनके लिए स्वर्णिम सिद्ध हो सके।
नववर्ष बधाई कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी, आशुतोष पांडे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


