Advertisement

ओउमाश्रय सेवा धाम में किसान नेता दौलत राम सारण के जन्म दिन पर शांति यज्ञ में दी आहुतियां ।


ओउमाश्रय सेवा धाम में किसान नेता दौलत राम सारण के जन्म दिन पर शांति यज्ञ में दी आहुतियां ।
अन्नदाता किसान है भगवान उसे मिले कृषि उपज का पूरा मूल्य तथा कृषि भूमि वचाने रुके शहरी फैलाव -” यश
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर, ओउमाश्रय सेवा धाम में किसानों की आवाज रहे राजस्थानी गांधी वादी सामाजिक कुरीतियां के सशक्त विरोधी ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प़हरी केन्द्र व राज्य मंत्री रहे स्व दौलतराम सारण को एक सौ तीनवे जन्मदिन पर याद कर शांति यज्ञ में आहुतियां दी ।
इस अवसर पर यज्ञ के वृह्मा वैदिक चिंतक ओउमाश्रय संस्थापक यशपाल यश ने अन्न दाता पशुपालक किसान भगवान की समृद्धि एवं कल्याण हेतु आहुतियां दिलवाई।
यश ने कहा कि कृषि उपज का पूरा मूल्य मिले तथा शहरी फैलाव रुके ताकि कृषि योग्य भूमि तथा किसान भूमिहीन होने से वच सके।यश ने कहा कि सनातन वेद कहता है कि “अहं भूमिम् ददामि आर्याय्” तथा अन्न धन अनेक धन सोना रूपी आधा “भी कहा जाता है।
यश ने कहा कि भूमि संरक्षण के लिए अंधाधुंध रसायन और कीटनाशक दवाओं पर रोक लगाई जाए ताकि कैंसर जैसी जानलेवा वीमारी का प़कोप घटे।
संचालक देवेश गोयल ने बताया कि इस अवसर पर आर्चीटैक्ट वीरेंद्र गर्ग इं संजय जिंदल श्रीमति स्वाति जिंदल, अशोक सक्सेना श्रीमति मधु सक्सेना ए वी सिंहल श्रीमति अनिता सिंघल श्रीमति सोनिका रावत राम रतन सिंह नानू चौधरी रिटायर्ड प़िन्सीपल हरिमोहन श्रीमति पुष्प लता रावत सतीश गोयल अभिषेक अग़बाल एस सी तिवारी डॉ प़णव गोयल आदि ने आहुतियां दी।

Janta Ka Sach News