
*फरेंदा पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद*
महराजगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पुलिस ने अभियोग संख्या 005/2026, धारा 303(2), 317(2) भा.न्या.सं. से संबंधित वांछित अभियुक्त आजाद अंसारी (24 वर्ष), पुत्र सलीम अंसारी, निवासी ग्राम मठिया, थाना तुर्क पट्टी, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त को दिनांक 14 जनवरी 2026 को समय लगभग 13:10 बजे छतरी पुल, कस्बा फरेंदा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद यामाहा मोटरसाइकिल (संख्या UP56 AU 5507) भी बरामद की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, कांस्टेबल विनय कुमार मौर्य एवं कांस्टेबल आज्ञाराम यादव शामिल रहे।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


