
देवाधिदेव की पवित्र धरती पर बलिराम के आयोजन में जय चौबे और राकेश ने सैकड़ों गरीबों में वितरित किया कंबल
– असहायों की सहायता के साथ ही अपने पद की गरिमा का बलिराम ने किया ऐतिहासिक निर्वहन – जय चौबे
– लगातार पांचवें वर्ष क्षेत्र के जरूरतमंदों में कंबल वितरित करके बलिराम ने निभाया सच्चे जनप्रतिनिधि का दायित्व – राकेश चतुर्वेदी
– जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में पूर्व विधायक जय चौबे की मौजूदगी में कंबल पा कर खिले गरीबों के चेहरे
संतकबीरनगर। जिला संवाददाता अर्जुन सिंह
जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के संयोजन में सोमवार को जिले की प्राचीन पौराणिक स्थली तामेश्वरनाथ धाम के तामा में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने सैकड़ों जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। लगातार पिछले पांच वर्षों से जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव द्वारा क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंदों में ठंड के मौसम में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित होता है। सोमवार को आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के चीफ गेस्ट खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और स्पेशल गेस्ट नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने फूल मालाओं से ऐतिहासिक स्वागत किया। दोनो अतिथियों ने कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कड़ाके की ठंड में कंबल पा कर गरीबों के चेहरे खिले नजर आए। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने समाज के दबे, कुचले तबके की मदद के लिए खुद को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि अपने शानदार और निर्विवाद कार्यकाल में बलिराम ने समाज के हर तबके की मदद करने और जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करने के साथ ही गरीबों और जरूरत मंदों की हमेशा मदद किया है। विशिष्ट अतिथि नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि समाज की सामाजिक संरचना में बराबरी होने से ही देश की तरक्की होती है। ऐसे में आज गरीबों में कंबल वितरित करके जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने अपनी इसी भाव और संवेदना को प्रदर्शित किया है।श्री चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से लगातार बलिराम यादव ने जिस निष्ठा और सेवा भाव से क्षेत्र के गरीबों में कंबल वितरित किया है वह उनके सच्चे जनप्रतिनिधि होने का परिचायक है। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने समारोह में पहुंचे अतिथियों, गणमान्य लोगों और आम आवाम का आभार जताते सभी से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन खालीबाद संतोष भारती ने किया। कंबल वितरण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र पांडेय, पूर्व प्रधान अवधेश सिंह, राम जी फौजी, वेद प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, निहाल चन्द पांडेय, ग्राम प्रधान विवेकानंद भारती, पूर्व प्रधान नरेंद्र भारती,1 दिलीप भारती, ग्राम प्रधान केसी पांडेय,संदीप सिंह, लल्लू भारती,ब्रम्हानंद यादव, राकेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


