Advertisement

*वृद्धाश्रम में कंबल वितरण, नवनिर्मित रैन बसेरा का निरीक्षण*

*वृद्धाश्रम में कंबल वितरण, नवनिर्मित रैन बसेरा का निरीक्षण*

नगर संवाददाता | महराजगंज

आज नगर के वार्ड संख्या 04, गणेशपुर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद के प्रभारी मंत्री आदरणीय डॉ. दया शंकर मिश्रा ‘दयालु’ जी के स्नेहिल सान्निध्य में वृद्धजनों के बीच पहुँचकर कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री जी ने वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान ने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया।
इसके उपरांत मंत्री जी ने नगर में जनसुविधा के दृष्टिगत प्रेम पोखरा रोड पर नवनिर्मित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। ठंड के मौसम को देखते हुए अलाव की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने नगर में संचालित विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों की भूरि-भूरि सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News