
*बिना पासपोर्ट-वीज़ा के भारत में प्रवेश कर रही चीनी महिला गिरफ्तार*
महराजगंज | 10 जनवरी 2026
नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले में थाना नौतनवां पुलिस ने बिना पासपोर्ट एवं वीज़ा के भारत में प्रवेश कर रही एक चीनी/तिब्बती महिला को बैरिया बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां के मार्गदर्शन में की गई।
पकड़ी गई महिला की पहचान जेहुआ (36 वर्ष), निवासी सिचुआन प्रांत, चीन के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद महिला के विरुद्ध धारा 21/23 आव्रजन अधिनियम एवं विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध आव्रजन के खिलाफ सघन अभियान जारी रखने की बात कही है।
*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


