
गौ सम्मान दिवस के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया संत समाज ने
राजस्थान। आपको बता दें कि भारत देश में होने वाले प्रथम गौ सम्मान दिवस के लिए सम्पूर्ण भारत देश के संत और सर्व समाज में जागरूकता पैदा हो चुकी है ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज के साथ अनेकों संतों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को निमंत्रण पत्र दिया और गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग रखी। तथा भारत सरकार और केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि आने वाली 27 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत देश के सभी जिलों और तहसीलो में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन दिया जाएगा तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा महोदय तब तक गौ माता को राज्य माता घोषित करें राजस्थान प्रदेश में
उनके साथ अनेकों संतों ने आव्हान किया कि सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के लिए आगे आओ मिलकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें और भारत देश को गौ हत्या के महापाप से बचाऐ।


