Advertisement

फ्रि होल्ड पट्टो पर आयुक्त को अधिकार


फ्रि होल्ड पट्टो पर आयुक्त को अधिकार
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में नया बोर्ड गठित होने तक लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टा जारी करने के लिए आयुक्त और अधिशाषी अधिकारी को अधिकृत कर दिया है। अब ऐसे पट्टो पर प्रशासक के हस्ताक्षर आवश्यक नही होगे । स्वायत शासन विभाग ने इस सबंध मे शुक्रवार को आदेश जारी किए
प्रदेश मे कई नगरीप निकायो मे बोर्ड समाप्त हो चुका है और चुनाव नही कराए जा रहे है । इसमे निकायो मे एसडीएम एडी एम कलक्ट्रर और संभागीय आयुक्ततो को प्रशासक नियुक्त किया हुआ है पट्टे जारी होने सेलेकर कई काम नही हो पा रहे है। क्योंकि पट्टे पर आयुक्त और महापौर समापति के संयुक्त हस्ताक्षर होते है। अब आयुक्त ही अधिकृत हो गए हैं

Janta Ka Sach News