Advertisement

संतकबीर नगर मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार के समुद्र में गोता लगा रहे है ग्राम पंचायत पुरैना विकासखंड बघौली के रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान*


*संतकबीर नगर मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार के समुद्र में गोता लगा रहे है ग्राम पंचायत पुरैना विकासखंड बघौली के रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान*

*झिनकन के खेत से कन्ही के खेत तक चकमार्ग पर मिट्टी पटाई कार्य रोजगार सेवक सहाना खातून द्वारा लगाई जा रही है 37 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी जिला संवाददाता अर्जुन सिंह संत कबीर नगर*

पूरा मामला जनपद संतकबीर नगर के विकासखण्ड बघौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैना का है जहा पर मनरेगा योजना बना ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों के लिए कुबेर का खजाना सचिव, ऐ पी ओ, प्रधान एवं रोजगार सेवक के मिलीभगत से मनरेगा योजना चढ़ा भष्ट्राचार की भेट। ब्लॉक के मनरेगा अधिकारियों के मिलीभगत से ब्लाक में हो रहा है कई लाखों की हेराफेरी। जहाँ पर मनरेगा अधिकारियों द्वारा मनरेगा मजदूरों की हाजिरी हवा में लगा देते हैं। कागजो में ही दिखता है मनरेगा मजदूरों के कार्य का हिसाब धरातल गांव वालों की माने तो 1 महीने पूर्व में ही साथ मजदूर लगाकर काम कराया जा चुका है लेकिन अब उसे पर 37 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है खास बात यह है एक ही फोटो सभी साइडों पर एवं बार-बार अपलोड कर के नाम बदल-बदल कर फर्जी ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है गांव वालों की माने तो जिन मनरेगा मजदूरों की फोटो अपलोड कर हाजिरी लगाई गई है वह धरातल पर मजदूर है ही नहीं सिर्फ कागजों मे जॉब कार्ड बनाकर दिखाया गया है मनरेगा मजदूर 1 मस्टरोल पर 37 मनरेगा मजदूरों का डिमांड लगाया गया है 37 मनरेगा मजदूरों की प्रतिदिन ऑनलाइन अटेंडेंस लगाई जा रही है आखिर कौन है इसके पीछे का मास्टरमाइंड.? इसके पहले भी ग्राम पंचायत पुराण में मनरेगा भ्रष्टाचार चला जिसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी को दी गई लेकिन खंड विकास अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि फर्जी भुगतान कर दी गई इसलिए सुनिश्चित होता है कि खंड विकास अधिकारी की मिली भगत से ही यह भ्रष्टाचार हो रहा है सवाल यह उठ रहा है कि मनरेगा योजना के नाम पर कब तक होता रहेगा भष्ट्राचार। क्या जिले के जिम्मेदार अधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हो पायेगा जांच, या होता रहेगा भष्ट्राचार।

Janta Ka Sach News