
“” नन्हे गौभक्त ने सेवा समरसता भाव और संस्कारों के साथ मनाया आठवां जन्मदिन”
ओउमाश्रय गौशाला में नव वर्ष पर गौ सेवकों का तांता ,
गाय आध्यात्मिक ही नहीं आयुर्वेदिक वैज्ञानिक महत्व की प़ाणी – यश
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर, निराश्रित जन सेवा,यज्ञ एवं संस्कारित पीढ़ी निर्माण की त्रिवेणी ओमाश्रय सेवा धाम में आज एक प्रेरक और भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब गौभक्त, साहसिक कार्यों में रुचि रखने वाले तथा जीव-जंतुओं से प्रेम करने वाले प्रणव ने अपना आठवां जन्मदिन अनूठे और संस्कारपूर्ण तरीके से मनाया। प्रकृति के पंचतत्वों में लीन रहने के शौकीन प्रणव यश ने इस अवसर को केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और साधना से जोड़ दिया। जन्मदिन के अवसर पर छह श्रमिकों के बच्चों से वैदिक यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। बच्चों को उपहार भेंट किए गए तथा उन्हें लगभग आधे घंटे तक गायत्री मंत्र का शुद्ध उच्चारण सिखाया। इसके पश्चात प्रणव यश ने बच्चों के साथ आश्रम में सादा व सात्विक भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यज्ञ के दौरान उपस्थित जनसमूह एवं प्रभुजनों ने पुष्प वर्षा कर बालक को आशीर्वाद प्रदान किया। प्रणव यश स्वयं यज्ञ के मुख्य यजमान रहे और घी की आहुतियां दीं।
सीनियर राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी रहे आर सी गुप्ता, श्रीमति माया, मथुरा से आए यज्ञप़ेमी श्रीमति माधवी , सचिन गर्ग, श्रीमति अलका कृतिका करिष्मा गौरांग मधु यश ने यज्ञ में आहुतियां दी।यज्ञ के वृह्मा वैदिक चिंतक ओउमाश्रय संस्थापक यशपाल यश रहे।
ओउमाश्रय आधार स्तम्भ सदस्य पवन आर्य ने बताया कि आज नव वर्ष पर ओउमाश्रय गोशाला में गौसेवकों का तांता लगा रहा उपरोक्त सभी के अलावा अधिशासी अभियंता शान्तनु सिंघल श्रेया सिंघल श्रीमति मथु अग़बाल श्रेय
यू पी के नितिन सिंह आरुष सिंह पत्रकार कालोनी से सुरेश चंद्र श्रीमति अंजना देवी सृष्टि एडवोकेट बांदीकुई वाले फार्मेसिस्ट रामस्वरूप बुनकर मनराज प़जापत सहित अनेक गौ भक्त सेवा करने आए।


