Advertisement

राज्यपाल ने दी मंजूरी राज्य विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से


राज्यपाल ने दी मंजूरी
राज्य विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर राज्य विधानसभा का बजर सत्र 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सत्र आहूत करने के लिए भेजे गए पत्र को मंजूर कर लिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार का यह पांचवा सत्र होगा । यह बजट सत्र दो चरणो में संभावित है। बजट सत्र के पहले दिन 28 जनवरीको राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का अभिभाषण होगा । इसमे राज्य सरकार के कामकाज का लेखा जोखारखा जाएगा तीन दिन अभिभाषण पर बहस होगी चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार अपना पक्ष रखेगी । इसके बाद कुछ दिन का अंतराल देकर सरकार बजट पेश कर सकती हैं इस बजट सत्र में भाजपा सरकार अपना तीसरा बजट पेश करेगी विधान सभा अध्यक्ष बासुदेव देवनानी ने बताया कि यह बजट सत्र एक माह तक चलेगा

Janta Ka Sach News