
कुशालगढ़ महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू, गंगापुर सिटी में हुई अहम बैठक
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी के मिर्जापुर स्थित कुशालगढ़ ग्रुप के ब्रांच कार्यालय पर आगामी कुशालगढ़ महोत्सव 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर नव वर्ष मिलन समारोह भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा ने की। उन्होंने पिछले वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुशालगढ़ क्लब गुजरात, कोटा और इंदौर में सक्रिय रूप से सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। विशेष रूप से गुजरात की स्टेट को-ऑर्डिनेटर अनुराधा मीणा के निर्देशन में हर माह एक से दो कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित हो रहे हैं, जो सराहनीय है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कुशालगढ़ महोत्सव की आठवीं वर्षगांठ पर कुशालगढ़ प्राइड अवॉर्ड 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के दो-दो कर्मचारियों, शहर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं, भामाशाहों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
मौजूद सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा,वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल,संरक्षक कैलाश चंद गुप्ता,वेद प्रकाश पोरवाल,पुरुषोत्तम प्रजापत,विरेंद्र जंगम,गजानंद प्रजापत,कपिल शर्मा,विवेक खंडेलवाल,रोहित शर्मा, राजेश पारीक,राहुल शर्मा ओम प्रकाश अग्रवाल, निर्मल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे


