
ओउमाश्रय सेवा धाम में की यज्ञशाला में चार सीमेंट वैंच लगवाईं हुई गाजर हलवा खीर प्रसादी।
निराश्रित जन सेवा में दान भावना से आत्मा संवेदनशील पवित्र और शक्तिशाली वनती है -” यश”
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर , शिव विहार कालोनी मुहाना स्थित निराश्रित जन सेवार्थ ओउमाश्रय सेवा धाम में एक वी सिंघल परिवार ने जंहा चार सीमेंट वैंच लगवाईं वंहीं आध्यात्मिकता में प्रविष्ट सतीश गोयल ने गाजर हलवा खीर नमकीन की प़सादी तथा श्रीमति पुष्प लता रावत ने संक्रांति पर्व पर प़भुजनों को भोजन प्रसादी व्यवस्था की।
ओउमाश्रय सचिव डॉ प़मोद पाल ने बताया कि इस अवसर पर स्वस्ति यज्ञ वैदिक चिंतक ओउमाश्रय संस्थापक यशपाल यश के वृह्मत्व में सम्पन्न हुआ।
यश ने जंहा यज्ञ का वैज्ञानिक आध्यात्मिक पारिवारिक सामाजिक महत्व समझाया वंही कहा कि निराश्रित जन सेवा में दान भावना से आत्मा संवेदनशील पवित्र और शक्तिशाली वनती है।यश ने कहा कि धन की तीन गति दान भोग और नाश हैं। यश ने कहा कि दान करने वाले को कभी कोई अभाव नहीं रहता जवकि भोग रोगों का कारण वनते हैं धन का नाश अनेक संकटों को साथ लाता है।यश ने कहा कि सकल उत्तम सामग्री और सभी प़ाप्त सामर्थ्य को ईश्वर के जीवों को समर्पित करना ही विशेष भक्ति कहलाती है।
यज्ञशाला में वैच स्थापना कार्यक्रम में ए वी सिंघल श्रीमति अनिता सिंघल सतीश गोयल अभिषेक अग्रवाल पंकज गोयल श्रीमति पुष्प लता रावत आर ए गोयल एस सी तिवारी, डॉ प़णव गोयल हरिमोहन रावत राम रतन सिंह वैक मैनेजर सोनिका रावत सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर दानदाताओं को वैदिक मंत्रों से पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया गया।


