Advertisement

नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सतहरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।


संत कबीर नगर | रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच नाथनगर ब्लॉक | ग्राम सभा सतहरा
नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सतहरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने–घटाने का कार्य मनमाने ढंग से किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नाबालिग बच्चों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर शादीशुदा होकर बाहर बसे लोगों, मृत व्यक्तियों के नाम सूची से अब तक नहीं काटे गए हैं। इस लापरवाही और अनियमितता के चलते मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी संदेह उत्पन्न हो रहा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग व जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Janta Ka Sach News