Advertisement

संत कबीर नगर के युवक पर पंजाब में हमला, हालत गंभीर


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच संत कबीर नगर के युवक पर पंजाब में हमला, हालत गंभीर
संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धोबखरा निवासी ज्ञानेश्वर पाण्डेय पंजाब के जालंधर में हुई एक भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए जालंधर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद यह भिड़ंत हुई, जिसमें ज्ञानेश्वर पाण्डेय को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
फिलहाल जिला अस्पताल जालंधर में चिकित्सकों की निगरानी में घायल का इलाज जारी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Janta Ka Sach News