संत कबीर नगर जनपद के सेमरियावा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सेहुदा में मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर सोशल ऑडिट की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन में खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
सोशल ऑडिट टीम द्वारा कार्यों की जांच-पड़ताल की गई तथा मजदूरी भुगतान, कार्यों की गुणवत्ता और अभिलेखों का मिलान किया गया। बैठक में मौजूद ग्रामीणों को अपने सवाल रखने और सुझाव देने का पूरा अवसर दिया गया। अधिकारियों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी बिंदुओं पर जवाब देते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ जानकारी प्रस्तुत की।
खुली बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि विकास कार्यों में नियमों का पालन किया गया है और किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने सोशल ऑडिट प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।
सोशल ऑडिट के समापन पर संबंधित अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया से शासन की योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ती है और जनता का विश्वास मजबूत होता है।


