Advertisement

गोरखपुर जनपद के अंतर्गत तहसील कैंपियरगंज में तहसीलदार के क्रियाकलाप से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आज एक सप्ताह से आंदोलन करते हुए हड़ताल किया हुआ है।


गोरखपुर जनपद के अंतर्गत तहसील कैंपियरगंज में तहसीलदार के क्रियाकलाप से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आज एक सप्ताह से आंदोलन करते हुए हड़ताल किया हुआ है। तहसीलदार के तानाशाही रवैए से कैंपियरगंज क्षेत्र की जनता के साथ ही साथ
अधिवक्ता समाज भी आहत है। जिसको लेकर बार एसोसिएशन कैंपियरगंज धरने पर बैठा हुआ है। आज एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई जिले स्तर का आधिकारी इसकी खबर तक नहीं लेने पहुंचा।
अगर तहसीलदार का स्थानांतरण समय रहते नहीं हुआ तो अधिवक्ताओं ने आने वाले 16 जनवरी को तहसील कैंपस में तालाबंदी करके उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दिया है। ऐसे में कल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी को भी बार के पदाधिकारियों द्वारा चेतावनी सहित ज्ञापन सौंपा गया है।
अब देखना है कि क्या तहसीलदार का स्थानांतरण समय रहते प्रशासन द्वारा किया जाता है या नहीं।

Janta Ka Sach News