*फरेंदा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत*
महराजगंज, फरेंदा।
उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 7 जनवरी 2026 को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन हुआ। दोपहर 12 बजे फरेंदा कस्बे में पहुंचने पर ग्रामीणों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजाकर उनका भव्य अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम फरेंदा के मुख्य बाजार से लेकर आसपास के गांवों तक फैला रहा। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन भारतीय झंडों, गुब्बारों व फूलों की मालाओं के साथ स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान “पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद” और “फरेंदा भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंगी सिंह, नगर अध्यक्ष विजयलक्ष्मी, राजेश जायसवाल, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, राम सरन गुप्ता, शशिकांत शुक्ला, अश्वनी कुमार ओझा, दीनानाथ पासवान एवं रमेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।
पंकज चौधरी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फरेंदा की जनता का यह स्नेह और समर्थन उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ग्रामीण विकास, कृषि सुधार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। स्वागत समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*



