
*नकबजनी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार*
महराजगंज, 06 जनवरी 2026।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना फरेन्दा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक थाना फरेन्दा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त नीरज उर्फ भुअर पुत्र श्री शिवचरन पासवान, निवासी लेदवा, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज को आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को समय लगभग 12:40 बजे उसके घर ग्राम निरनाम पूर्वी टोला लेदवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई ₹17,100 नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 04/05 जनवरी 2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा फरेन्दा स्थित महिमा मेडिकल स्टोर का ताला कुल्हाड़ी से तोड़कर गल्ले में रखे ₹35,000 चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में दुकान मालिक उमेशचन्द्र यादव पुत्र लालबेचन, निवासी छितही, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज की तहरीर पर मु0अ0सं0 002/2026, धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त नीरज उर्फ भुअर का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण:
स्थान: ग्राम लेदवा
दिनांक: 06.01.2026
समय: 12:40 बजे
बरामदगी:
माल मसरूका ₹17,100 (सत्रह हजार एक सौ रुपये)
नकबजनी में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्र0नि0 योगेन्द्र कुमार राय
उ0नि0 अजय कुमार वर्मा
उ0नि0 मधुकर सिंह
का0 आज्ञाराम यादव
का0 दीपक यादव
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा टीम की तत्परता एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई है।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


