
नए साल पर नया आगाज़: टीम वतन फाउंडेशन ने किया ‘मिशन 365’ का शुभारंभ
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुरपिछले 10 वर्षों से देश में अमन, सुकून, भाईचारा, सेवा, सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने में निरंतर सक्रिय टीम वतन फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित रेल्वे स्टेशन के सामने कलाम वाटिका में भव्य नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक राजेश शर्मा, प्रोफेसर रामलाल बैरवा एवं रजनी लक्सवाल के सानिध्य में टीम के सभी साथियों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं और “नए साल पर नया आगाज़ – मिशन 365” की सामूहिक शुरुआत की।
कार्यक्रम में संगठन उपसचिव मंजू गंगवाल ने एक दूसरे के परिचय से बैठक की शुरुआत की।
कोषाध्यक्ष महेश योगी,द्वारा पिछले वर्ष का आय-व्यय एवं गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वहीं संगठन सचिव संजय बैरवा ने आगामी वर्ष में मिशन 365 को सफल बनाने के लिए पूरी टीम से एकजुट होकर समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
टीम वतन फाउंडेशन के संस्थापक हुसैन आर्मी ने नव वर्ष की सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देकर संगठन द्वारा संचालित “मोहब्बत की रसोई” की सराहना करते हुए बताया कि यह सेवा पिछले 15 महीनों से लगातार हर सोमवार लगभग 500 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए पूरी टीम का और शहर वाशियों का आभार व्यक्त करते हुए मिशन 365 के अंतर्गत सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने हेतु सभी को प्रेरित किया। ताकि हम सब मिलकर 23 मार्च 2026 को मिशन 365 को धरातल पर लागू कर सके, जिस शहर में हर दिन मोहब्बत की रसोई चले इसके लिए 365 लोगों का एक ग्रुप तैयार करेंगे जिसमें हर दिन किसी न किसी शहर वासी टीम के साथी के साथ और सहयोग से मोहब्बत की रसोई चला सके
समारोह में उपस्थित सभी साथियों ने मोहब्बत की रसोई को इंसानियत, प्रेम और सेवा का प्रतीक बताते हुए इसे एक खूबसूरत और प्रेरणादायक मुहिम बताया।
नव वर्ष मिलन समारोह में संगठन सचिव सुनीता मधुकर, उपसचिव राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाश सिसोदिया, मंजू गगवाल, सुनीता गोमे, सुमन शर्मा, बबीता, रजनी गर्ग, अंतिमा शर्मा, राजेश पहाड़िया, मुकेश जैन, सलमान रंगरेज रईस अंसारी, इरफान, मनोज, मकबूल ,पूजा मीना, विष्णु मीणा, वर्मा, दुष्यंत, संजय, दारा सिंह, दलीप बैरवा,सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और सेवा संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर यह प्रण लिया कि मिशन 365 के माध्यम से वर्षभर समाजसेवा की यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी।


