Advertisement

गालिमपुर में विभाग की अनुमति के बिना सिंचाई विभाग के बंधे पर हो रहे गुणवत्ता विहीन इंटरलॉकिंग की सीडीओ से हुई शिकायत


गालिमपुर में विभाग की अनुमति के बिना सिंचाई विभाग के बंधे पर हो रहे गुणवत्ता विहीन इंटरलॉकिंग की सीडीओ से हुई शिकायत

– सीडीओ ने डीपीआरओ को सौंपी मामले की जांच

– नाथनगर ब्लॉक के गालिमपुर गांव के राजस्व गांव बनियाभार का है मामलाजिलासवाददाता अर्जुन सिंह संत कबीर नगर

सरकारी धन के बंदरबांट के लिए न तो नीति देखी जाती है और न ही नियत। मामला जब समाज के बीच आता है तो तस्वीर कुछ और बयां करती है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब भ्रष्टाचार के इस मामले की शिकायत सीडीओ कार्यालय तक पहुंचा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गालिमपुर के बनियाभार में मानक विहीन इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की शिकायत सीडीओ के पास पहुंची है। सीडीओ ने डीपीआरओ को मामले की जांच करके रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है।
ग्राम बनियाभार निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र रामनेवास ने सीडीओ को पत्र देकर गांव में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत किया था। शिकायत कर्ता का आरोप है कि सिंचाई विभाग के बंधे पर बिना विभागीय अनुमति के सड़क का निर्माण ग्राम प्रधान और सचिव जितेंद्र कुमार द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही साथ इस सड़क की इंटरलॉकिंग का साइड वाल घटिया ईंट और गुणवत्ता विहीन सामग्री से कराया जा रहा है। शिकायत कर्ता ने समूची परियोजना को भ्रष्टाचार से परिपूर्ण बताते हुए कार्रवाई की मांग किया था। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने डीपीआरओ को मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि विकास कार्यों में मानक और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Janta Ka Sach News