Advertisement

*मिशन शक्ति फेज–5 के तहत साइबर थाना महराजगंज द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*मिशन शक्ति फेज–5 के तहत साइबर थाना महराजगंज द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

महराजगंज | 03 जनवरी 2026
मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत आज दिनांक 03 जनवरी 2026 को साइबर थाना महराजगंज द्वारा बीएसए कार्यालय, अंबेडकर पार्क, महराजगंज में एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को एकत्र कर उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं।
इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि साइबर ठगी एवं अन्य साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम में साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग वेबसाइट cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई और इनके उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया।
साथ ही यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है, तो उसे तुरंत संबंधित थाने में संपर्क कर त्वरित कार्रवाई करवानी चाहिए, जिससे नुकसान को कम किया जा सके।
पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग सतर्क होकर साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News