
*मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत कोतवाली पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक*
महराजगंज | 02 जनवरी 2026
जनपद महराजगंज में मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 02.01.2026 को थाना कोतवाली पुलिस की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रदर्शनी स्थल सहित भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, सखी–वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हुए सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 181, 112 एवं 1930 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं एवं बालिकाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
पुलिस द्वारा किए गए इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक सराहनीय पहल बताया।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


